सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर

जुबिली न्यूज़ डेस्क
सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के कर्मचारियों के लिए सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। जी हां सार्वजनिक बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में अब 15 प्रतिशत का इजाफा होने जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रदर्शन आधारित इन्सेंटिव भी दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2017 से ही लागू होगी। इसका मतलब बैंक कर्मचारियों को एरियर के रूप में अच्छी रकम मिलेगी।
बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में कार्यरत कमर्चारियों के वेतन में बढ़ोतरी करीब तीन साल से अटकी पड़ी हुई थी। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच इस मामले में बुधवार को 11वें दौर की वार्ता समाप्त हुई और इसके बाद ये समझौता हो गया।
बताया जा रहा है कि 31 मार्च, 2017 के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे बैंकों को करीब 7,988 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।
इससे पहले साल 2012 में कर्मचारियों की सैलरी 15 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। अब, (2017 से 2022 तक पांच साल की अवधि के लिए) बैंक यूनियनों ने मुख्य तौर पर 20 प्रतिशत इंक्रीमेंट की मांग उठाई थी। वहीं IBA की तरफ से शुरुआत में सवा बारह प्रतिशत (12.25) इजाफे की पेशकश की थी।
ये भी पढ़े : जब सिंधिया का सामना हुआ दिग्विजय से …
ये भी पढ़े : ATM का करते है प्रयोग तो पढ़ ले ये काम की खबर
ये भी पढ़े : तो क्या ये सरकारी बैंक हो सकते हैं प्राइवेट, रह जाएंगे सिर्फ इतने बैंक
इस बात को लेकर करीब दो साल से बैंकों के प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच बातचीत का दौर जारी था। यूनियन ने अपनी मांगें न माने जाने की स्थिति में हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि अब सरकारी बैंकों में भी प्रदर्शन आधारित इन्सेंटिव (PLI) की शुरुआत की जाए, जोकि अलग-अलग बैंकों के प्रॉफिट के आधार पर मिलेगा।
समझौते के अनुसार बैंक कर्मियों को अब हर साल पांच दिन का प्रिवलेज लीव के बदले इनकैशमेंट यानी नकद रकम मिलेगी। 55 साल के ऊपर के कर्मियों के मामले में यह सात दिन का होगा। साथ ही नेशनल पेंशन फंड में बैंक अपना योगदान बढ़ाकर वेतन और डीए का 14 प्रतिशत देंगे जो कि अभी 10 ही प्रतिशत है। हालांकि इस मामले में अभी सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।





