सारे पिम्पल्स गायब करने का जानिए एक घरेलू उपाय

पान खाना तो बहुत लोगों को पसंद है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आपकी स्किन की समस्या जैसे मुंहासे, दाग धब्बे, ब्लैकहैड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी हैं मुंहासे और ब्लैकहेड्स से परेशान तो इस से छुटकारा पाने के लिए अब पार्लर में बजट ढीला करने के बजाय घर पर ही पान के पत्ते का इस्तेमाल कर पाए इनसे निजात।

सबसे पहले 3-4 पान के पत्ते लें और इन्हें पानी से धोकर साफ कर लें। अब इन पत्तों को पीस लें और इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और बाकी बचे पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से आपके मुंहासों के साथ-साथ उनके निशान भी छू मंतर हो जाएंगे। दिन में 1 या 2 बार ये नुस्खा 7 दिन तक प्रयोग करें। तीसरे दिन से ही आपको असर दिखने लगेगा।
त्वचा की रंगत सुधारने के साथ-साथ टूथपेस्ट दाग धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है, सबसे पहले एक टेबलस्पून टूथपेस्ट में थोडा सा नीबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगायें। कुछ देर बाद चेहरे को साफ कर लें।
चेहरे पर चांद में दाग की तरह काम करते हैं मुंहासे। जब भी आपको कभी मुंहासे आयें तो उनपर थोडा सा टूथपेस्ट लगाकर सो जाएं। अगली सुबह आपको मुंहासे का नामो निशान तक नहीं दिखेगा।
चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बों की बड़ी वजह हैं ब्लैक हेड्स। अगर चेहरे से इन ब्लैक हेड्स को दूर रखा जाए तो मुंहासों से छुटकारा संभव है। टूथपेस्ट के पैक का इस्तेमाल कर आप ब्लैक हेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको मिंट टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
टूथपेस्ट पैक बनाने के लिए एक कटोरी में करीब दो चम्मच पेपरमिंट फ्लेवर का टूथपेस्ट डालें। इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। अब टूथपेस्ट पैक को नाक, ठूड्डी और अधिक ब्लैकहेड्स वाले भाग पर लगाकर पांच मिनट तक सूखने दें। पांच मिनट बाद हाथ में थोड़ा सा पानी लेकर पैक लगे हिस्से पर गोलाकार मसाज करें। कुछ मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर कुछ मिनट तक उस जगह पर बर्फ से हल्की मसाज करें। फिर चेहरा साफ करके हल्का मॉस्चुराइजर त्वचा पर लगाएं।





