सानिया मिर्जा की बहन हुई दूसरी शादी, देखें PHOTOS

सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी हो गई है. अनम और असद निकाह पढ़कर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं.अनम मिर्जा और असद ने शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. अनम और असद की ग्रैंड वेडिंग में दोनों के परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की.

दुल्हन के लिबास में अनम किसी अपसरा से कम नहीं लग रही हैं. अनम ने अपनी शादी में पिंक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पर्पल कलर का दुपट्टा कैरी किया. अनम ने शादी की ड्रेस के साथ हैवी नेकलेस पहना. साथ ही मांग टीका, नथनी और झूमर में अनम ब्राइडल लुक देखते ही बनता है. अनम शादी की हर तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

वहीं, असद क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए. अनम और असद दोनों ही शादी जोड़े में एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं. बता दें कि शादी से पहले असद संग अनम की डेटिंग की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं, जिसे बाद में सानिया मिर्जा ने कंफर्म किया था. असद्दुदीन के साथ अनम की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड अकबर रशीद से हुई थी, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक उनकी शादी चल नहीं पाई थी.





