सानिया ने भारत को दी आजादी की बधाई, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को लगी मिर्ची

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के साथ एक फोटो शेयर की है। सानिया की इस फोटो को लेकर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर के कमेंट ने कई लोगों का दिल जीत लिया। इस यूजर ने कमेंट किया कि सामिया को पाकिस्तान का और शोएब मलिक को भारत का झंडा थाम लेना चाहिए।

सानिया भारत को दी आजादी की बधाई, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को लगी मिर्ची

आपको बता दें कि सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। सानिया ने अपनी नागरिकता नहीं बदली और वो भारत की ओर से ही टेनिस खेलती आ रही हैं। सानिया ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जय हिंद’ लिखा। कमेंट बॉक्स में सानिया को कई लोगों ने बधाई संदेश दिया, लेकिन एक कमेंट ने एकदम हटकर था।

सानिया के लिए एक कमेंट में लिखा गया, ‘ये शानदार होगा कि सानिया और शोएब दोनों अपने फ्लैग आपस में बदल लें और इस तरह भारत और पाकिस्तान में शांति का संदेश दें। मुझे मालूम है कि दोनों के पीआर ऐसा नहीं करवा सकते लेकिन ऐसी उम्मीद की जा सकती है।’

सानिया मिर्जा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्विटर पर भी कुछ पोस्ट शेयर कीं। इसके लिए उन्हें कुछ पाकिस्तानी फैन्स ने जमकर लताड़ा। पाकिस्तानी फैन्स को शिकायत थी कि सानिया ने पाकिस्तान को 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की बधाई नहीं दी। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि एशियाई महिलाओं से शादी करने से बेहतर वेस्टर्न महिला से शादी करनी चाहिए। फैन ने वसीम अकरम की पत्नी शनीरा अकरम का उदाहरण दिया। शनीरा ने 14 अगस्त पर पाकिस्तान को आजादी के 70 साल की बधाई दी थी।


शनीरा ने पाकिस्तान के आजादी के जश्न पर कुछ तस्वीरें और फोटो शेयर कीं। एक वीडियो शेयर करते हुए शनीरा ने लिखा, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद, आपके साथ ये जश्न मनाकर मैं गर्व महसूस कर रही हूं। #MyPakistan’

Back to top button