साड़ी के साथ आजमाएं ये बिल्कुल नए तरीके के 12 हेयरस्टाइल्स…

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं और हमेशा एक ही तरह के हेयरस्‍टाइल से तंग आ चुकी हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्‍पफुल होगा।

  साड़ी पहनना किसे अच्छा नहीं लगता। लड़कियां सबसे ज्यादा साड़ी में ही फब्ती हैं। साड़ी तो पहन ली, लेकिन उसके बाद सबसे ज्यादा दिक्कत आती है बालों की। कि क्या हेयरस्टाइल रखें, कैसा बनाए, कौन सा अच्छा लगेगा।साड़ी के साथ आजमाएं ये बिल्कुल नए तरीके के 12 हेयरस्टाइल्स...

हर किसी के साथ ये दिक्कत आती ही हैं।

आज हम आपको 12 ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में बताएंगे, जो आप साड़ी पहने पर बना सकती हैं। बस जरूरत है आपको उनमें से एक को सिलेक्ट करने की:-

1. स्‍ट्ड जूड़ा

यह जूडा, बालों को बिखरने नहीं देता है और इसे साधारण जूड़े की तरह ही लगाया जाता है। बस आपको कोई अच्‍छी सी क्लिप लगानी होती है ताकि जूड़ा अच्छा और ऐटरेकिट्व लगे।

2. साइड चोटी 

अगर आप खुले बालों से या साधारण चोटी से परेशान हो गई हैं तो साइड चोटी बनाएं। साइड में चोटी को खजूर के तरीके से गूंथ लें।

3. बॉउफ्फेंट जूड़ा 

इसे दीपिका पादुकोण का जूड़ा स्‍टाइल कहा जाता है। इसमें सामने की ओर छोटा सा पफ़ बनाया जाता है और फिर पीछे की ओर जूड़ा बनाते हैं। आप चाहें तो इसमें सफेद गज़रा भी लगा सकते हैं।

4.बीच से मांग निकालकर बनाएं जूड़ा 

जी हां, साधारण तरीके से बालों को कंघी करके जूड़ा बनाने से बेहतर है कि आप बीच से मांग निकाल लें और फिर जूड़ा बनाएं। बहुत ज्यादा खिलता हैं।

5.हेयर पफ़ पोनीटेल 

बालों में हल्‍का सा पफ बनाएं और पोनीटेल बनाएं। यह लुक काफी खास लगता है और इससे आपकी उम्र भी कम लगती है।

6. ब्रेडेड जूड़ा 

शिमला मिर्च के इन फायदों को जानकर, आप रोज़ खाएंगे ये हरी सब्ज़ी…

अगर आप एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो ब्रेडेड जूड़ा सबसे अच्‍छा लगता है। इस जूड़े में गजरा लगाने की आवश्‍यकता नहीं पड़ती है।

7. ट्वीस्‍टेड जूड़ा 

विंटेज लुक के लिए ये जूड़ा सबसे खास होता है। इसे आपको पिन से कसना पड़ता है और यह फैंसी साड़ी पर बनाया जाता है। 

8. वेवी बॉब 

 यह स्‍टाइल साड़ी पर काफी अच्‍छा लगता है। यह क्‍लासी टच भी देता है।

9. विंटेज हेयर 

इस हेयरस्‍टाइल में बालों को ऊपर की ओर से कर्ल करके पफ बना दिया जाता है और नीचे की ओर खुला रखा जाता है।

10. प्‍लेटेड बन 

साइड से खजूर चोटी बनाकर उसे जूड़े का रूप देना, हल्‍की साड़ी पर ये जूड़ा खूब अच्छा लगता है

11. मांग टीका हेयर 

अगर आप साड़ी पर मांग टीका लगाने वाली हैं तो ऐसा हेयरस्‍टाइल बहुत फबता है। इसमें आप मांगटीका के लिए बालों में जगह कर देती हैं और बाकी बालों को एक तरीके से खुला छोड़ देती है।

12. एम्‍बेल्‍लीस्‍ड जूड़ा

ब्रेडेड बन में आप लिली या गुलाब को साइड टक कर लें। यह हल्‍दी की रस्‍म या मेंहदी की रस्‍म के दौरान पहनी जाने वाली साड़ी में बहुत अच्‍छा लगता है।

अगर आप भी अब अगली बार साड़ी पहनने का सोच रही है, और नहीं समझ आ रहा कि बालों के साथ क्या किया जाए। तो आप इन हेयरस्टाइल के साथ अपने बालों पर experiment कर सकती हैं। आप दूसरों को भी suggest कर सकती है कि उनके उपर क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं।

 

Back to top button