साउथ अफ्रीका के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, ये रिकॉर्ड टूटने की कगार पर..

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 13 छक्के लगाए थे और एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। रोहित शर्मा इस छक्कों के दम पर टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। वैसे प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। रोहित शर्मा अब सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने इस टीम के खिलाफ कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 17 छक्के जड़े थे। वहीं रोहित शर्मा ने प्रोटियाज के खिलाफ अब तक कुल 7 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 16 छक्के लगाए हैं। रोहित अब सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो छक्के दूर हैं। अगले टेस्ट मैच में रोहित अगर दो छक्के लगाते हैं तो वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में प्रोटियाज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

वीरेंद्र सहवाग- 15 टेस्ट मैच- 17 छक्के

रोहित शर्मा- 7 टेस्ट  मैच- 16 छक्के (खेल रहे हैं)

अजिंक्य रहाणे- 8 टेस्ट  मैच- 11 छक्के (खेल रहे हैं)

जहीर खान- 12 टेस्ट  मैच- 9 छक्के

सचिन तेंदुलकर- 25 टेस्ट  मैच- 9 छक्के

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन-

रोहित शर्मा ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.28 की औसत से 452 रन बनाए हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ दो शतक लगाए हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 176 रन है। रोहित ने प्रोटियाज के खिलाफ ये दोनों टेस्ट शतक विशाखापत्तनम में इसी साल लगाए  हैं।

Back to top button