साइड इफेक्ट्स: एक समय में बार-बार यौन संबंध बनाना हो सकता है ख़तरनाक, जाने कैसें

आपने संभोग करने के फायदे तो सुने होंगे लेकिन शायद ही आपने ज्यादा सेक्स करने के नुकसान के बारे में सुना हो। कहते हैं हर चीज की अति बुरी होती है इसी तरह ज्यादा सेक्स भी कुछ मामलों में आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सेक्स एडिक्शन से कई तरह के डिसऑर्डर हो सकते हैं। एक शोध ने ज्यादा सेक्स करने से होने वाले नुकसान की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अमूमन लोगों का यही ख्याल होता है कि सेक्स करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि ज्यादा सेक्स करने के साइडइफेक्ट्स भी होते हैं। आइये जानते हैं उन साइड इफेक्ट्स के बारे में।

# एक समय में बहुत बार यौन संबंध बनाने से महिला के प्राइवेट पार्ट में इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इनफेक्शन होने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है।

# सेक्सचुअल एडिक्शन से बाइपोलर डिसऑर्डर, पर्सनलिटी डिसऑर्डर, अब्बसेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर, मस्तिष्क के विशेष जगह में विकार जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं।

# यदि आप ज्यादा संभोग करते हैं तो ऐसे में महिला को अनचाहे गर्भधारण की संभावना सामान्य के मुकाबले बढ़ जाती है। ऐसे में महिला के शरीर पर विपरीत असर पड़ता है।

# जब सेक्स एडिक्टेड व्यक्ति के सेक्स करने की इच्छा पूरी नहीं होती हैं तब ये सारे लक्षण व्यक्ति विशेष पर निर्भर करते हैं, जैसे- गुस्सा, चिड़चिड़ापन, पसीना, तनाव, अनिद्रा रोग, सरदर्द, वमन, मितली, परिवार वाले या दोस्तों के साथ रहस्यमय व्यवहार आदि।

ज़िन्दगी में खुश रहने के लिए ज़रूरी है सेक्स करना

# यदि कोई पुरुष अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा संभोग करता है तो उसके लिंग पर फोड़ा या घाव बन सकता है। यह परेशानी उपचार के बाद ही सामान्य हो पाती है। इससे पीड़ित पुरुष को काफी दर्द भी होता है।

# यदि आप अपने जीवनसाथी पर ज्यादा संभोग करने का दबाव बनाते हैं तो इससे आप दोनों के रिश्तें भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में आपके बीच के मधुर संबंधों पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

# ज्यादा सेक्स करना शारीरिक जरूरत नहीं बल्कि यह एक लत भी हो सकती है। जानकारों का मानना है कि सेक्स की लत दिमागी प्रॉब्लम का कारण भी हो सकती है।

Back to top button