सांवलेपन से बचने के लिए सुबह उठकर करें यह दो काम…

सूरज की हानिकारक किरणें, धूल मिट्टी, प्रदूषण त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. इन सभी चीजों के कारण त्वचा का रंग सांवला होने लगता है. सांवली त्वचा के कारण लड़कियों की खूबसूरती पर बुरा असर पड़ता है. लड़कियां अपनी सांवली रंगत में निखार लाने के लिए बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल करती हैं, पर कोई फायदा नहीं होता है. अगर आप सुबह उठकर सिर्फ दो काम करती हैं तो इससे आपको स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपकी सांवली रंगत गोरी हो जाएगी. सांवलेपन से बचने के लिए सुबह उठकर करें यह दो काम...

 

1- सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धोएं. सुबह के समय चेहरे को ठंडे पानी से धोने पर त्वचा में जमी धूल मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है. जिससे चेहरे में निखार और चमक आती है. इस बात का ध्यान रखें अपने चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश और साबुन का इस्तेमाल ना करें. इनमे केमिकल मौजूद होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साबुन और फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई होने लगती है जिससे धीरे-धीरे आपके चेहरे की चमक खत्म हो जाती है. 

 

2- सुबह के ब्रेकफास्ट में हमेशा हल्का-फुल्का खाए. नाश्ते में मसालेदार भोजन ना करें. मसालेदार भोजन चेहरे पर दाग धब्बे और कील मुहांसों का कारण बन सकता है. इसके अलावा मसालेदार भोजन करने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है. जिसका सीधा असर चेहरे पर पड़ता है. सुबह के नाश्ते में हमेशा दलिया,हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें. ऐसा करने से आपकी त्वचा का निखार बरकरार रहेगा.

Back to top button