सहवाग ने किया कुछ ऐसा की बन गए रियल हीरो

नई दिल्ली: ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग ने कुछ समय पहले पाकिस्तान द्वारा मारे गए जवान पर ट्वीट किया था. जिसके बाद उनके एक फैन ने उस ट्वीट की कड़ी आलोचना भी की थी. लेकिन अब उन्होंने हालही में ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद अब उनकी हर जगह तारीफ की जा रही है. 
बता दे आपको सहवाग और उनके फाउंडेशन ने लोगों की मदद से एक विकलांग को नई जिंदगी दी है. वही सहवाग ने इस बात का खुलासा करते हुए ट्वीट किया कि, अब संजीव (विकलांग शख्स) अपने पैरों पर खड़ा होगा, और अपने सपनों को पूरा करेगा. मैं उन सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हु, जिन्होंने संजीव के लिए प्रार्थना की और अपना योगदान दिया है,
सचिन ने किया बड़ा खुलासा, सबसे पहले इन्होने भरी थी ‘सचिन-सचिन’ की हुंकार
ज्ञात हो आपको कुछ दिनों पहले सहवाग ने ट्विटर पर 2 भारतीय सैनिकों की बर्बर से हुई हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया था, जिसपर उनके एक फैन ने उन्हें नसीहत दे डाली थी कि आप गौतम गंभीर से कुछ सीखिए.





