ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप

आरा. ससुराल आए युवक की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। बाद में घर के आंगन से युवक का शव बरामद किया गया। घटना जगदीशपुर नगर के सुतहट्‌टी मुहल्ला की है। मृत युवक के पिता ने बहू पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दो साल पहले हुई थी शादी…
ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप
 
मृतक रतन कुमार रवानी बड़हरा थाना के बड़हरा गांव निवासी काली शंकर रवानी का पुत्र था। बताया जा रहा कि बड़हरा थाना के बड़हरा गांव निवासी काली शंकर रवानी के पुत्र रतन रवानी की शादी मई 2015 में जगदीशपुर के वार्ड संख्या स्थित सुतहट्‌टी मुहल्ला निवासी संतोष रवानी की पुत्री रीना कुमारी के साथ हुई थी।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

छुट्टी में आया तो पत्नी को लाने गया था ससुराल
रतन गुजरात के किसी कपड़ा कंपनी में जॉब करता था। पिता काली शंकर रवानी ने बताया कि करीब 15 रोज पहले गुजरात से यहां आया था। उसकी पत्नी रीना देवी मायके में ही रह रही थी। यहां आने के बाद रतन विदाई कर लाने के लिए जगदीशपुर चला गया था। लेकिन, उसकी पत्नी मायके से ससुराल आने के लिए राजी नहीं थी। एक-दो रोज पहले विवाद भी हुआ था। इस बीच, शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी मौत की सूचना मिली। जगदीशपुर उसके ससुराल में जाने पर आंगन में शव पड़ा था। बाद में इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने वहां पहुंच शव को कब्जा में ले लिया।
 
 
 
Back to top button