सलामी बल्लेबाज अहमद शहज़ाद पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा: PCB

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अहमद शहज़ाद मुश्किलों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन पर मध्य पंजाब और सिंध के बीच क्वैद-ए-आज़म ट्रॉफी के दौरान बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया गया है. इस संदर्भ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से गुरुवार को कहा गया,” सेंट्रल पंजाब के कप्तान अहमद शहज़ाद पर आरोप है कि उन्होंने मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग की है. इसको लेकर फैसला कल सुनाया जाएगा.”

यह कोई पहला मौका नहीं है जब यह 27 वर्षीय खिलाड़ी को अनुशासनात्मक मुद्दों में उलझा हो. इससे पहले साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए अहमद शहज़ाद को 10 जुलाई 2018 को चार महीने का प्रतिबंध लगाया था. 10 जुलाई 2018 को वह डोप टेस्ट में फेल हो गए थे.

हाल में ही अहमद शहज़ाद को उस वक्त ट्रोल किया गया था जब उनका चयन श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में हुआ. उन्होंने केवल 13 रन बनाए और पाकिस्तान 2-0 से सीरीज हार गया था. शहज़ाद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी-20 मैच खेला है.

Back to top button