सर्विस सेक्टर में 37 फीसदी ज्यादा आया FDI, तेजी से बढ़ेगी…

सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 2018-19 में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 9.15 अरब डॉलर रहा. उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने यह कहा. इस क्षेत्र में 2017-18 में 6.7 अरब डॉलर का FDI आया था. सेवा क्षेत्र में वित्त, बैंक, बीमा, आउटसोर्सिंग, अनुसंधान एवं विकास, कूरिअर, प्रौद्योगिकी परीक्षण तथा विश्लेषण शामिल हैं.
सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिये कई कदम उठाये हैं. इसमें मंजूरी के लिये नियत समयसीमा तथा कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिये प्रक्रियाओं को दुरूस्त करना शामिल हैं. सेवा क्षेत्र में FDI प्रवाह में वृद्धि महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है. अप्रैल 2000 से मार्च 2019 के दौरान देश में आये कुल FDI में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत रही.
बेहद ज्यादा कम हुई EcoSport की कीमत, किसी को भी नहीं हो रहा यकीन…
कुल FDI में 2018-19 में पिछले छह साल में पहली बार गिरावट दर्ज की गयी. यह एक प्रतिशत घटकर 44.37 अरब डॉलर रहा. दूरसंचार और औषधि क्षेत्र में विदेशी निवेश में उल्लेखनीय गिरावट से FDI में कमी आयी.





