सर्दी जुकाम से बचने के लिए भरपूर मात्रा में करें पानी का सेवन

अक्सर मौसम में बदलाव आने के कारण लोगों को सर्दी जुखाम की समस्या हो जाती है. बारिश के बाद एकदम से टेंपरेचर में बदलाव आने लगता है. जिससे वायरल फीवर और इन्फेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है. वैसे तो वायरल फीवर 1 हफ्ते में ठीक हो जाता है,पर कई बार गलतियों के कारण सर्दी जुखाम की समस्या जल्दी ठीक नहीं होती है. सर्दी जुकाम होने पर कुछ बातों का ध्यान रखकर आप जल्दी ठीक हो सकते हैं. 

सर्दी जुकाम से बचने के लिए भरपूर मात्रा में करें पानी का सेवन

 

1- वायरल फीवर होने पर शरीर में पानी की कमी होना खतरनाक हो सकता है. इसलिए वायरल फीवर होने पर दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें. आप चाहे तो जूस का सेवन भी कर सकते हैं. 

2- आमतौर पर लोगों को AC में सोना पसंद होता है, पर मौसम बदलने के दौरान AC में सोना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे में AC में सोने से शरीर का टेंपरेचर बहुत कम हो जाता है. जिससे सर्दी जुकाम होने की के चांसेस बढ़ जाते हैं. 

 

3- वायरल फीवर होने पर छींकते समय अपने मुंह पर रुमाल जरूर रखें, नहीं तो आपके साथ-साथ घर के बाकी लोगों को भी वायरल इन्फेक्शन हो सकता है. इस मौसम में हवा में मौजूद वायरस एक दूसरे की सांसों के द्वारा रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं.

Back to top button