सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं होममेड कोकोनट ऑयल लिप बाम

सर्दियों के मौसम में सर्द हवाओं के कारण त्वचा रूखी हो जाती है. सर्दियों की हवाओं का सबसे ज्यादा असर होठों की त्वचा पर होता है. जिससे होठ सूखे सूखे और फटे दिखाई देने लगते हैं. लड़कियां होठों को मुलायम बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. जिसके कारण होंठ और भी ज्यादा फट जाते हैं. आज हम आपको होममेड लिप बाम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से आपके होंठ नरम और मुलायम हो जाएंगे. सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं होममेड कोकोनट ऑयल लिप बाम

नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है. यह होठों की नमी को सुरक्षित रखकर उसे सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है .आइए जानते हैं होममेड कोकोनट ऑयल लिप बाम बनाने का तरीका. 

सामग्री- 

आधा चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच पैट्रोलियम जेली 

सबसे पहले पेट्रोलियम जेली को गर्म करें. अब इसमें नारियल का तेल डालकर मिलाएं. अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. अब इस मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद कर कर रखें. जब भी आपको इस्तेमाल करना हो तब आप अपने होठों पर कोकोनट ऑयल लिप बाम लगाए.

Back to top button