सर्दियों में हरा प्याज खाने के इन फायदों को जानकर, पूरी तरह सन्न रह जाओगे

सर्दियों का मौसम आते ही घर में हरी और पत्तेदार सब्जियां बनने लगती हैं. अक्सर शाम के समय नाश्ते में चाय के हरे प्याज वाले पत्ते की पकौड़ी जरुर बनती है. जो चाय के मजे को ठंडक के मौसम दोगुना कर देती है. आपको बता दें पहले के समय में हरे पत्ते वाले प्याज का सेवन चीनी लोग दवाईयां बनाने में करते थे. क्योकि इस प्याज में कैलोरी कम और सल्फर ज्यादा पाया जाता है. जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

हरे प्याज में कई फायदेमंद पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे- विटामिन ए, सी, बी, विटामिन बी 2 , कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज थाइमीन आदि.इसमें मौजूद पेक्टिन नामक पदार्थ कैंसर जैसे भयानक रोग से हमें बचाता है.

आंखे स्वस्थ

जो लोग हमेशा हरे प्याज का सेवन करते हैं उनकी आँखे लम्बे समय तक खराब नहीं होती हैं. आंखों की रोशनी भी बहुत तेजी के साथ बढती है.

स्वस्थ दिल

सर्दियों में रोज खाएं बस 100 ग्राम मूंगफली, असर देख हैरान हो जाएंगे आप

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरे प्याज डीएनए को नुकसान पहुंचाने से बचाता है. इसके अलावा इसका विटामिन सी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के भी काम आता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके दिल की बीमारियों को दूर भगाता है.

डायबिटीज कंट्रोल

जिन लोगों डायबिटीज की बीमारी है, उनके लिए हरे प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में सल्फर पाया जाता है. जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में हमारी मदद करता है.

कैंसर की रोकथाम

हरा प्याज शरीर में कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है. जिसकी वजह से शरीर में कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

हड्डियां मजबूत 

हरे प्याज में विटामिन सी और के पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है.

Back to top button