सर्दियों में घी से इस तरह पाएं कोमल और मुलायम त्वचा…

कम ही लोग जानते हैं कि घी के कई फायदे भी हैं. आपको जानकर हैरानी होगी की सर्दियों में घी के इस्तेमाल से आप स्किन की कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे….

ड्राई स्किन को दूर करता है- अगर आपकी ड्राई स्किन है तो घी आपकी इस समस्या का हल है. ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए घी की कुछ बूंदें लेकर स्किन पर कुछ मिनटों तक मालिश करें. इससे स्किन सॉफ्ट और कोमल बनेगी.
झुर्रियों को दूर करता है- घी का तड़का खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करता है. दरअसल, घी में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन की झुर्रियों को दूर करता है.
डार्क सर्कल्स दूर करता है- अगर आपकी आंखों के नीचें डार्क सर्कल्स अधिक दिखाई देने लगे हैं तो परेशान न हो. बल्कि आखों के चारों ओर घी की 1-2 बूंदें लेकर मसाज करें. डार्क सर्कल कम हो जाएंगे. लेकिन ध्यान रखें कि घी आंखों के अंदर न जाए.
होंठों को कोमल बनाए- घी एक लिब बाम की तरह काम करता है. कई लोग अपने होंठों पर घी लगाते हैं. इससे होंठ गुलाबी होने के साथ सॉफ्ट भी रहते हैं.
मॉइश्चराइजर की जगह घी- कोमल और मुलायम स्किन के लिए नहाने के बाद मॉइश्चराइजर की जगह घी की कुछ बूंदों से शरीर पर मालिश कर सकते हैं.





