सर्दियों के मौसम में लीजिये खजूर और सेब के मिल्कशेक का मजा

सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, अगर आपको खजूर खाना पसंद है, तो आज हम आपके लिए खजूर और सेब के मिल्कशेक की रेसिपी लेकर आये है, ये सेहत और स्वाद दोनों में ही बेस्ट होती है. तो आइये जानते है कैसे बनाये खजूर और सेब का मिल्कशेक .
सामग्री
150 ग्राम सेब,40 ग्राम खजूर,220 मि.ली दूध,2 टीस्पून दालचीनी पाउडर,1 कप बर्फ
विधि
1- खजूर और सेब का मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले सेब, खजूर, दूध, दालचीनी पाउडर और बर्फ को मिक्सी में डालकर तब तक चलाये, जब ये अच्छे से स्मूथ हो जाये, अब इसे एक गिलास में निकाल लें.
2- अब इसके ऊपर दालचीनी पाउडर डाले और सेब की स्लाइस डालकर गार्निश करके सर्व करें.





