सर्दियों की मसाला चाय इन तकलीफों से रखेगी दूर, ऐसे बनाएं

सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और चाय की तलब इसी के साथ बढ़ती जाएगी। ठंड में चाय के चाहने वाले बढ़ जाते हैं और चाय की कई तरह की किस्म भी देखने को मिलती है। दूध वाली चाय के अलावा ग्रीन टी, ब्लैक टी और ना जेने कौन-कौन से चाय लोगों की पंसदीदा बन जाती है। इसी बीच मसाला चाय भी शरीर को गर्मी देने के लिए लोगों की बेहद पंसदीदा होती है। हर रोज मसालों से भरपूर एक कप मसाला चाय की प्याली ना केवल ठंड से आराम देती है बल्कि सेहतमंद भी साबित होती है। तो अगली बार जब भी मसाला चाय बनाएं तो ध्यान रखें की ये सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।सर्दियों की मसाला चाय इन तकलीफों से रखेगी दूर, ऐसे बनाएं

पहले तो जान लेते हैं कि ये चाय बनती कैसे है और क्या-क्या इसमें उपयोग होते है। मसाला चाय के लिए पहले एक बर्तन में पानी उबालना होगा। पानी में उबाल आने के बाद इसमें एक या दो कली लौंग, काली मिर्च, अदरक, दालचीनी, जायफल और तुलसी की पत्तियां डालें और 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी चायपत्ती डालें और 2 मिनट और उबालें। इसके बाद दूध और इलायची डालकर और उबालें औकर चीनी डालकर पकाने के बाद इसे गैस से उतार लें, मसाला चाय तैयार है।

मसाला चाय के फायदों की बात करें तो इसमें मौजूद मसालें पाचन को आसान बनाते हैं। अदरक, लौंग और काली मिर्च पाचक एंजाएम्स को बनाते हैं इससे पाचन सही रहता है। खाना खाने के बाद मसाला चाय पीने से खाना जल्दी पचता है।

सर्दी और खांसी में ये बहुत फायदेमंद है। इसके मसाले इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और सर्दी-खांसी से लड़ने मं मदद करते हैं या फिर इससे बचाते हैं।

ये चाय टाइप 2 डायबटीज के मरीजों के बहुत फायदेमंद है। अगर इसमें शूगर की जगह मीठे के लिए कुछ और इस्तेमाल किया जाए तो ये शरीर में शर्करा को संतुलित करता है और डायबटीज में राहत देता है।

Back to top button