सरकार ने शुरू की डिजी यात्रा, अब कोई भी इस तरह से एयरपोर्ट में जा सकेगा अंदर

जल्द ही देशभर में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को एयरपोर्ट में फेशियल रिकग्निशन बायोमीट्रिक की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह डिजी यात्रा इनीशिएटिव के तहत किया जा रहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभू ने कहा कि यह पहल भविष्य की जरूरत को देखते हुए शुरू की गई है। इस सुविधा को जल्द ही देश में लागू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों के एयरपोर्ट में लगने वाले समय में कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए यह सुविधा वैकल्पिक होगी। वे चाहें, तो हवाई यात्रा के लिए फेशियल रिकग्निशन बायोमीट्रिक का विकल्प चुन सकते हैं। डिजी यात्रा पहल का मकसद पेपरलेस और बिना हड़बड़ाहट के यात्रा को प्रमोट करना है।
6 बीजेपी शासित राज्यों ने घटाया VAT, अभी इतने रुपये कम होंगी तेल की कीमतें
यह बायोमीट्रिक आधारित डिजिटल प्रोसेसिंग सिस्टम है। इससे यात्री एयरपोर्ट में बिना किसी असुविधा के प्रवेश कर सकते हैं। डिजी यात्रा प्लेटफॉर्म को फरवरी 2019 में लागू कर दिया जाएगा।





