सरकार ने शुरू किया ये बड़ा ऑफर, 3 दिन के लिए बेच रही इतना सस्ता सोना, देखे स्कीम

हर आम भारतीय परिवार का सोने में निवेश पहला लक्ष्य होता है. खासकर त्योहारी सीजन जैसे दुर्गा पूजा और दीपावली के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. हर साल त्योहार के मौके पर सोने की ज्वैलरी की ब्रिकी बड़े पैमाने पर होती है. सस्ता हो या महंगा लोग त्योहार पर सोना जरूर खरीदते हैं. 

लेकिन आपके लिए अच्छी खबर ये है कि इस साल भी मोदी सरकार सस्ते में सोना बेच रही है. एक तो त्योहारी सीजन ऊपर से सस्ता सोना, सोने में निवेश को इच्छुक हर निवेशक के लिए यह बेहतर मौका है. आप भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन अब इस स्कीम को बंद होने में महज तीन दिन बचे हैं. खास बात ये है कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर आपको ब्याज भी मिलेगा.  

दरअसल सोने के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए केंद्र सरकार की गोल्ड बॉन्ड योजना एक बार फिर आम निवेशकों के लिए लॉन्च की गई है. 15 अक्टूबर से शुरू हुई यह योजना 19 अक्टूबर तक चलेगी. जबकि गोल्ड बांड निवेशकों को सर्टिफिकेट 23 अक्टूबर को दिया जाएगा. गौर करने वाली बात ये है कि गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस सोने के मौजूदा बाजार से करीब 3 फीसदी नीचे है.

एमजे अकबर का मंत्री पद से इस्तीफा, MeToo में घिरने के 10 दिन बाद लिया फैसला

रिजर्व बैंक ने कहा कि तय कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक हर महीने जारी की जाएगी. इस बार कुल 5 किस्तों में स्वर्ण बांड योजना चलाई जाएगी. ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट करने वाले निवेशकों को गोल्ड बॉन्ड पर 50 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

यहां से खरीदें

बांड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों तथा मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई लिमिटेड के जरिए की जा रही है. 

अगला चरण 5 नवंबर को खुलेगा और 9 नवंबर को बंद होगा. उसके बाद यह 24 दिसंबर को आएगा और 28 दिसंबर को बंद होगा. चौथा और पांचवां चरण क्रमश: 14 से 18 जनवरी और 4 से 8 फरवरी को खुलेगा. 

 

Back to top button