सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, खातों में डाले 2548 करोड़ रुपए

भोपालः एमपी में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां सरकार के द्वारा किसानों को गेहूं उपज की भुगतान राशि दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक सरकार किसानों के खातों में 2548 करोड़ रुपए डाल चुकी है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह बड़ी खुशखबरी दी।  

मध्यप्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद (समर्थन मूल्य पर) लगातार जारी है और किसानों को उनकी फसल का पैसा भी मिल रहा है। अब तक सरकार किसानों के बैंक खातों में करीब 2548 करोड़ रुपये जमा कर चुकी है। यह जानकारी प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने दी है। जानकारी के अनुसार, अब तक 4 लाख 88 हजार 270 किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बताया था कि राज्य में कुल 19.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसके बदले किसानों को लगभग 2547 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

इस बार केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। किसानों की सुविधा के लिए मध्यम और बड़े किसानों को स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था दी गई है। अब तक 1 लाख 60 हजार 261 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। साथ ही, स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई तक कर दी गई है।

Back to top button