सरकार ने किया LPG Cylinder को लेकर ये बड़ा बदलाव, 8 करोड़ परिवारों पर पड़ेगा सीधा असर

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी (PMUY) के तहत दिए जाने वाले तीन फ्री रसोई गैस सिलेंडर को लेकर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने घोषणा की थी कि PMUY के तहत गरीब महिलाओं को 1 अप्रैल से 30 जून के बीच तीन Free LPG Cylinder दिए जाएंगे। अब बदलाव यह किया गया है कि हितग्राहियों को तीसरे रसोई गैस का भुगतान खुद करना होगा और यह राशि रसोई गैस खरीदने के बाद सरकार द्वारा खाते में ट्रांसफर की जाएगी। अब तक दो रसोई गैस सिलेंडर की राशि एडवांस में लोगों को दी जा चुकी है। यानी तीसरे रसोई गैस के लिए राशि एडवांस नहीं मिलेगी।

बता दें, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में शुरू थी। तब गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (2011 की जनगणना के आधार पर) मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन हासिल करने के पात्र थे। बाद में इसका दायरा बढ़ाकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों तक कर दिया गया था। अब एक और विस्तार देते हुए सभी गरीब परिवारों को इसमें शामिल कर लिया गया है। यह नियम देशभर में लागू है।

सरकार के इस फैसले का असर PMUY से जुड़े 8 करोड़ परिवारों पर होगा। सरकारी तेल कंंपनियों की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों ने PMUY के तहत अप्रैल और मई के Free LPG Cylinder का लाभ उठा लिया है, उन्हें तीसरे सिलेंडर के लिए खुद भुगतान करना होगा। बता दें, केंद्र सरकार का अनुसार, कोरोना वायरस के मुश्किल समय में PMUY के तहत गरीब परिवारों को Free LPG Cylinder वितरित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत अप्रैल से जून तक तीन Free LPG Cylinder देने का ऐलान सरकार ने किया था। मई तक PMUY के 8 करोड़ लाभार्थियों में 6.8 फ्री रसोई गैस सिलेंडर बांटे जा चुके थे। सरकार को उम्मीद है कि जून में जब 3 Free LPG Cylinder की स्कीम खत्म होगी, तब तक और लोग इसका फायदा उठा पाएंगे।

ऐसे वापस आएगा तीसरे Free LPG Cylinder का पैसा

सरकार ने तीसरे Free LPG Cylinder का पैसा हितग्राही के खाते में जमा होने की व्यवस्था भी कर दी है। इसके तहत तेल कंपनी एलपीजी डिस्ट्रि्ब्यूटर के कंफर्मेशन का इंतजार करेगी। यानी जैसे ही संबंधित एलपीजी वितरक तेल कंपनी को सूचना देता है और यह डाटा तेल कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट होगा, वैसे ही संबधित PMUY खाताधारक के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

…तो नहीं मिलेगा दूसरे Free LPG Cylinder का पैसा

सरकार के अनुमान के मुताबिक, इन तीन महीनों में 240.9 लाख रसोई रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण होना था, लेकिन अब तक महज 42 फीसदी Free LPG Cylinder ही लिए गए हैं। यानी सरकार ने लोगों के खातों में राशि तो एडवांस जमा कर दी है, लेकिन वे Free LPG Cylinder का लाभ नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि आगे से पहले Free LPG Cylinder का लाभ उठाने पर ही दूसरे सिलेंडर के लिए राशि खाते में जमा की जाएगी। जिन खाताधारकों ने अब तक राशि का उपयोग नहीं किया है, उनके पास 31 मार्च 2021 तक का समय है।

अप्रैल, 2020 के दौरान तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने पीएमजीकेपी के तहत PMUY लाभार्थियों को 453.02 लाख सिलेंडर वितरित किए थे। 20 मई 2020 तक ओएमसी ने इस पैकेज के तहत पीएमयूवाई लाभार्थियों को कुल 679.92 लाख सिलेंडर वितरित किए थे।

PMUY का ऐसा उठाएं फायदा

जिन गरीब परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, वह अब आवेदन दे पाएंगे। नए नियमों के तहत जिन परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड भी अनिवार्य रहेगा। साथ ही स्वप्रमाणित करना होगा कि आवेदक गरीब है। पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सरकार 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम गैस कनेक्‍शन खरीदने के लिए होती है। साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर भराने में आने वाले खर्च को अदा करने के लिए किस्‍त की सुविधा भी मिलती है।

Back to top button