समुद्री तूफान फेथई आंध्रप्रदेश में मचा सकता है भारी तबाही, दी भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर : समुद्री तूफान फेथई सोमवार को आंध्रप्रदेश के तट से टकराएगा। वही इसके असर से तटीय छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु के समुद्र तट से करीब 900 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र के समुद्री तूफान बनने और सोमवार को तट से टकराने की संभावना है।

100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
इस पर एरिया साइक्लोन वार्निंग सेंटर के निदेशक एस बालचंद्रन ने बताया कि चक्रवात फेथई के उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ने और 17 दिसंबर को ओंगोले तथा काकीनाड़ा के बीच आंध्रप्रदेश तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश के साथ ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने का अनुमान है।

रविवार से बदलेगा मौसम 
रायपुर में तूफान का असर शनिवार को भी रहा। वही दिनभर तेज व ठंडी हवा भी चली। यंहा अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ।जानकारी के लिए बता दे की  राजधानी में रविवार को मौसम बदलेगा। रायपुर संभाग के कुछ जुगह बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।

Back to top button