सफेद और झड़ते बालों के लिए औषधि है घर का बना यह आंवला-मेथी तेल

क्या आपके बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं और जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं? अगर हां तो आंवला का तेल बाल झड़ना रोकने और उनके सफेद होने की गति को धीमा कर सकता है। सबसे अच्छी बात कि इसके लिए आपको बाजार से यह तेल खरीदकर लाने की चिंता नहीं करनी है क्योंकि इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।

बालों के लिए आंवला तेल रेसिपी
बालों के लिए आंवला का तेल औषधि समान है, जिसे नियमित लगाने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दिया जा सकता है और सफेद बालों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसमें शामिल विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को जड़ों से मजबूत देने में मदद करते हैं। आइए जानें इस तेल को बनाने की विधि और लगाने का तरीका:

सामग्री
10-12 ताजे आंवला

1 छोटा चम्मच मेथी दाना

1 कप नारियल का तेल

विधि
1 एक चम्मच मेथी दाना को रातभर भिगोकर रख दें।

तेल बनाने के लिए आंवला को अच्छे से धोकर उनके बीज अलग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

भीगे हुए मेथीदाना और आंवला के टुकड़ों को मिक्सी जार में डालकर पीस लें।

आप चाहे तो इन्हें ऐसे ही तेल में डाल सकते हैं।

गैस पर कड़ाही रखें और उसमें नारियल का तेल डालें।

जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें आंवला और मेथीदाना डालें।

अब इस तेल के मिश्रण को धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने देना है। इससे आंवला और मेथी के पोषक तत्व तेल में समाहित हो सकेंगे।

जब आंवला हल्के भूरे रंग के दिखने लगें या तेल से आंवले के मिश्रण वाली सुगंध आने लगे तो समझें कि तेल तैयार हो गया है।

इस मिश्रण को रूम के नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रख देना है।

ठंडा होने के बाद इस तेल को कंटेनर में स्टोर कर लें।

अपका घर का बना आंवला का तेल तैयार है।

लगाने का सही तरीका
अब बात करें इसे लगाने की तो आंवला का तेल हफ्ते में दो बार सिर धोने से पहले लगाया जा सकता है। बालों में तेल अप्लाई करने से पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर हथेली पर लेकर स्कैल्प में हल्के हाथ से मसाज करें। 5-6 मिनट तक मसाज करने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

Back to top button