सफल हुआ देश की सबसे तेज ट्रेन ट्रायल, ट्रेन रफ्तार सुनकर लोग हो जाएगे हैरान…

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 18 का पहला ट्रायल सफल रहा है. ट्रेन 180 km/h की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी. कोटा और सवाई माधोपुर के बीच के ट्रैक को ट्रायल के लिए चुना गया था. पहली बार भारतीय रेलवे ने इतनी स्पीड पर ट्रेन चलाई है. आने वाले दिनों में और ट्रायल किए जाएंगे.

चेन्नई में इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा सौ करोड़ रुपये की लागत से ‘ट्रेन 18’ को तैयार किया गया है. माना जा रहा है कि यह पुरानी शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी. इस ट्रेन में अलग से इंजन नहीं है, बल्कि कोच में ही इंजन के हिस्से होंगे.

इस ट्रेन में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है. इसके कोच इस तरह तैयार किए गए हैं कि किसी दुर्घटना की स्थिति में भी एक कोच, दूसरे में घुसेंगे नहीं.

संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र की शिरडी ट्रस्ट ने की मदद, दिया 500 करोड़ का कर्ज

खास सेफ्टी सिस्टम की वजह से किसी दुर्घटना की स्थिति में कम से कम लोग घायल होंगे और मौत से भी लोग बचेंगे. इसमें बेहतर फायर प्रोटेक्शन सिस्टम भी लगाया गया है.

वातानुकूलित ट्रेन ‘सेल्फ प्रपल्शन मॉड्यूल’ से चलेगी. ट्रेन की पांच और इकाइयों का निर्माण वर्ष 2019-20 के अंत तक आईसीएफ द्वारा किया जाना है.

Back to top button