सफर चाहे किसी भी तरह का हो, ये सामान आएंगे आपके बहुत काम
ट्रैवलिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए लगातार नई-नई चीज़ों को एक्सप्लोर किया जा रहा है। जो यूज़फुल होने के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर हो। तो अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है या ऐसा कोई फ्रेंड है तो उसे आप ट्रैवलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ें गिफ्ट करें। जो न सिर्फ उन्हें पसंद आएंगी बल्कि उनके लिए यादगार मेमोरी होगी।
एडवेंचर ट्रैवलर को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये आइटम्स
पोर्टेबल टेंट
अपने ट्रैवलर फ्रेंड को देने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा गिफ्ट है। पोर्टेबल टेंट कैपिंग के लिए तो बेस्ट होते ही हैं साथ ही ट्रैवलिंग के दौरान पैसे बचाने का भी काम भी करते हैं। हां, इन्हें कैरी करना जरा मुश्किल होता है लेकिन अगर आप किसी ऐसे को ये गिफ्ट कर रहे हैं जो बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो गारंटी है उन्हें ये जरूर पसंद आएगा और वो इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल भी करेंगे। अच्छी क्वालिटी के टेंट खरीदे जिससे ये खराब से खराब मौसम की मार को झेल सके।
स्विस ऑर्मी नाइफ
ट्रैवलर फ्रेंड को स्विस नाइफ गिफ्ट करने का आइडिया भी है बेस्ट क्योंकि हर तरह के ट्रिप में इसकी जरूरत पड़ती है। सुरक्षा के मद्देनज़र भी ये यूज़फुल आइटम है। मार्केट में अलग-अलग वैराइटी वाले स्विस नाइफ अवेलेबल हैं तो अच्छी तरह से रिसर्च के बाद ही इन्हें खरीदें। एडवेंचर ट्रिप के अलावा और भी कई तरीकों से नाइफ को इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्लॉस्क
ऊंचाई पर चढ़ना हो या कई किमी पैदल चलना हो, प्यास के साथ समझौता कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। तो आप अपने फ्रेंड को अच्छा सा फ्लॉस्क गिफ्ट करें। पानी के अलावा इसमें और भी कई दूसरे तरह के लिक्विड्स को कैरी किया जा सकता है। पहाड़ों पर अक्सर चाय और कॉफी की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में फ्लॉस्क में इसे स्टोर भी किया जा सकता है।
सनग्लासेज़
सनग्लासेज़ सिर्फ स्टाइलिश लुक के लिए ही नहीं कैरी किए जाते बल्कि ट्रैवलिंग में भी इनकी बहुत जरूरत पड़ती है खासतौर से हाइकिंग में। जैसे-जैसे ऊंचाई पर पहुंचते हैं सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें स्किन के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। जिसके चलते चलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप उन्हें अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेज़ गिफ्ट कर सकते हैं। जो न सिर्फ उन्हें पसंद आएगा बल्कि वो इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल भी कर पाएंगे।
लकड़ी जलाने वाला स्टोव
ट्रैवलर के लिए ट्रैवलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली चीज़़ों से बेहतरीन दूसरा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता। और स्टोव देने का आइडिया उनमें से ही एक है। सर्दियों से बचने के साथ ही ट्रैवलिंग में खाने-पकाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अच्छी बात है कि इस स्टोव को आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं। ये एक लीटर पानी को 5 मिनट से भी कम समय में गर्म कर देते हैं। है ना ये मल्टीपल गिफ्ट आइटम बहुत ही यूज़फुल।





