सपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- अयोध्या में मस्जिद थी, है और रहेगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आज एक विवादित बयान दिया है। दरअसल बुधवार को पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया था। इसके बाद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान आया। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, है और रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को खौफ खाने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि शफीकुर्रहमान उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद हैं। शफीकुर्रहमान कहते हैं कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद है, थी और रहेगी। बीजेपी सरकार ने ताकत के बल पर कोर्ट से फैसला कराया। मुसलमान अल्लाह के भरोसे हैं। वो पीएम मोदी और सीएम योगी के भरोसे नहीं हैं। मुसलमानों को खौफ खाने की जरूरत नहीं है।





