सपा-बसपा पर तंज़ : हमने सभी दलों को किया है एकत्रित : अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका, जहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने विजय का विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर के साथ मिलकर जनसंपर्क का कार्य करना है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा मुकाबले को तैयार है और भाजपा को 2019 में विजय प्राप्त करनी ही है। उन्होंने कहा कि देशभर में छोटी-छोटी पार्टियों ने भाजपा का साथ देने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, ” हमने सभी दलों को एकत्रित किया है। ये सभी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास यज्ञ में समिधा डालने को तैयार हैं ।”

Delhi: Prime Minister Narendra Modi & BJP president Amit Shah at BJP National Convention at Ramlila Maidan pic.twitter.com/FBcL4jkO0N
— ANI (@ANI) January 12, 2019

अमित शाह ने कहा कि यहां से जाने के बाद हम सभी के लिए एक ही मंत्र है कि 2019 में भाजपा को विजयी बनाएं और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव देश की सुरक्षा, देश के विकास और देश के गौरव का चुनाव है।
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण जैसे तीनों नासूर भारतीय राजनीति में कांग्रेस का योगदान हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम देश को इन तीनों नासूरों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं।
ये भी पढ़ें:- राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बताया, गठबंधन पर बबुआ का मेल 
अमित शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर के साथ मिलकर जनसंपर्क का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गौरव के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है और इसके लिए चाहे जितने दल एकजुट होना चाहे, एकजुट हो जाएं।
अमित शाह ने कहा कि 2019 में अगर हम प्रचंड बहुमत से जीतते हैं तब 2019 के बाद लम्बे समय तक पंचायत से संसद तक हम बने रहेंगे। उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा समेत विपक्षी दलों के साथ आने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन है। एक बार तो मुकाबला होना ही था । ऐसे में भाजपा को विजय प्राप्त करनी ही है।
The post सपा-बसपा पर तंज़ : हमने सभी दलों को किया है एकत्रित : अमित शाह appeared first on 24 Ghante Online | 24 घंटे ऑनलाइन समाचार.

Back to top button