सपा-बसपा के महागठबंधन का ममता बनर्जी ने किया स्वागत

कोलकाता। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच हुए चुनावी गठबंधन का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वागत किया है। ममता ने ट्वीट कर कहा कि, ‘लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश और मायावती की पार्टी के बीच हुए गठबंधन का मैं स्वागत करती हूं।’ ममता को भाजपा का मुखर विरोधी माना जाता है।
ये भी पढ़े:-डेरामुखी को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में मिला दोषी करार, सुनारिया जेल में ही सुनाई जाएगी सजा
ममता पिछले करीब एक साल से आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में ममता ने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन होता है तो भाजपा को वहां बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़े:-यूपी में सपा-बसपा के बीच गठबंधन के बाद बिहार में भी महागठबंधन के मंथन का दौर जारी 
इससे पहले बनर्जी ने अहम माने जाने वाले उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का सुझाव दिया था। उत्तर प्रदेश से संसद के निचले सदन में 80 सांसद चुनकर आते हैं। लखनऊ में शनिवार को बएसपी प्रमुख मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन की घोषणा की है।

Back to top button