सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की गला घोंटकर हुई हत्या, बोरे में बंद कर फेंकी लाश

सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की अपहरण के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उसकी बोरे में बंद हाथ-पैर बंधी हालत में लाश गंगनहर में झाड़ियों में अटकी मिली। पुलिस की गिरफ्त में आए दंपति समेत तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला बताया गया है। महिला नगरपालिका खतौली से वर्ष 2012 में चेयरमैन पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुकी थी। महिला आठ दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस पकड़ में आए हत्यारोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की गला घोंटकर हुई हत्या, बोरे में बंद कर फेंकी लाश

खतौली के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सुरैय्या बेगम (50) पत्नी सपा नेता चौधरी मेहरबान 18 दिसंबर को इस्लामनगर निवासी महिला से उधार दिए गए रुपये लेने की बात कहकर घर से गई थी। 

इसके बाद से ही वह लापता थी, जिसकी गुमशुदगी बेटी हुमा ने दर्ज कराई थी। सोमवार को ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा भी किया था।

वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जाहिदा, उसके पति नवाब व इमरान को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में सुरैय्या की गला घोंटकर हत्या करने और लाश को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंकने का जुर्म कबूल किया। इस पर पुलिस ने दोपहर बाद हत्यारोपियों की निशानदेही पर गंगनहर से बोरे में बंद सुरैय्या बेगम लाश को बरामद कर लिया, जिसे आनन-फानन में मोर्चरी भेज दिया। हत्यारोपियों ने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर बोरे में डाला गया था। 

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में सुरैय्या की हत्या की गई है, जिसके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हंगामे की आशंका के चलते पीएसी के साथ ही कई थानों की फोर्स को भी कस्बे में ही तैनात है। सुरैय्या बेगम ने वर्ष 2012 में खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

Back to top button