बस थोड़ी देर में सनी देओल BJP में होंगे शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

फिल्म अभिनेता सनी देओल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें पंजाब की गुरदासपुर सीट से टिकट दे सकती है। कहा जा रहा है कि सनी किसी भी दिन भाजपा का झंडा थाम सकते हैं। गुरदासपुर सीट पर पिछली चार बार से भाजपा का कब्जा है और विनोद खन्ना यहां से विजयी होते आए हैं।

क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर निकले नामांकन के लिए, पूजा के बाद रोड शो…

अब उनके निधन के बाद पार्टी यहां के नया उम्मीदवार खोज रही है। पहले विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना को टिकट दिए जाने की चर्चा चल चुकी है। यही नहीं, सोमवार को ही कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार भाजपा में शामिल हो सकते हैं और गुरदासपुर से लड़ सकते हैं। हालांकि बाद में अक्की ने इन्कार कर दिया। गुरदासपुर सीट से विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना का दावा है।

 

Back to top button