सनी को थी साथी कमेंटेटर की तलाश, वीरू बोले- मैं तैयार हूं

आईपीएल के मुकाबले अपने चरम पर हैं, कड़े मुकाबलों के साथ ही लोगों को मजेदार कमेंट्री और एटंरटेनमेंट का पूरा डोज मिलता है. अब मंगलवार को होने वाले दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबले में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री करते हुए नज़र आएंगे.

Hi guys,I’m looking for a cricket legend as partner for my next #MasalaCommentary on @UCNews_India .Any suggestions? https://t.co/GVdEtaX2ur
— Sunny Leone (@SunnyLeone) April 30, 2017
सनी के ट्वीट का वीरू ने दिया जवाब
सनी लियोनी ने ट्वीट कर कहा कि मैं एक क्रिकेट दिग्गज की तलाश कर रही हूं, जो 2 मई को होने वाले मैच में मेरे साथ कमेंट्री कर सकें. इसके बाद सहवाग ने भी रिप्लाई किया. वीरू ने ट्वीट किया कि ‘सनी के कॉमेंट्री करना काफी फनी होगा. मैं तैयार हूं, आप भी तैयार हो जाइए, धमाका हो जाएगा, क्यों?
इसके बाद सहवाग ने ट्वीट किया कि आओ, जरा हटके कमेंट्री करने के लिए. जिसके जवाब में सनी ने ट्वीट किया कि वीरू पाजी मैं कमेंट्री करने के लिए तैयार हूं.
Hmm..commentary is going to be really Funny with Sunny. I am ready, aap bhi taiyaar ho jao! Dhamaka ho jayega, kyun?
:_) https://t.co/SxMSleWQKP— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 30, 2017
आपको बता दें कि इससे पहले भी सनी लियोनी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर एक मैच की कमेंट्री कर चुकी हैं. जो कि काफी हिट हुई थी.





