सनबर्न’ में गूंजेंगी संगीत की सुरलहरी

अबव एंड बियॉन्ड, माला और मॉक्सी जैसे जाने-माने डीजे युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। बर्थडे पार्टी हो या कोई अन्य सेलिब्रेशन हर जगह लोग इनके गानों पर थिरकते नजर आते हैं। अब ये डीजे टिल इट हटर्स…, शॉटगन, कैच मी, डीजे टर्न इट अप, पब्लिक एनिमी, ओचो चियाको और स्लो डाउ जैसे नंबर्स के साथ दो दिनों तक संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। गुरुग्राम में सबसे बड़े संगीत महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं, जहां इलेक्ट्रिक म्यूजिक लवर्स को फुल एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। इस आयोजन में दुनिया भर के पांच जानेमाने डीजे हिस्सा लेंगे। यहां आप संगीत के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

अबब एंड बियॉन्ड की दीवानगी

अबव एंड बियॉन्ड विश्व का जाना माना इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक एक्ट है। डीजे मैगजीन के टॉप सौ डीजे में जगह पाने वाले इस एक्ट के दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। इस बैंड के तीन डीजे स्टेज पर बेहतरीन एक्ट और म्यूजिक की प्रस्तुति देंगे।

यलो क्लॉ

डच डीजे व रिकॉर्ड प्रोडक्शन यलो में जिम असगीयर और निजल हर जॉनर के म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। ट्रप, हिपहॉप, जबस्टेप की प्रस्तुति देने में माहिर इन डीजे को डीजे मैगजीन में 57वां स्थान दिया गया है। फेस्टिवल में गाने टिल इट हटर्स, शॉटगन, कैच मी जैसे नंबर्स पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।

माला का जादू

इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक में नाम कमाने वाले डीजे माला ने कंफेशन गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। वे अपनी पब्लिक अपीरियंस और पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनकर परफॉर्मेंस देते हैं। नोटोरियर, फेड, करप्ट और डायमंड्स जैसे गानों के लिए लोगों में इनकी खासी लोकप्रियता है।

डीजे क्रिस्टियान नार्न

फैंटेसी टीवी सीरिज गेम ऑफ थ्रोन्स फेम आइरिश एक्टर व डीजे नार्न ने जगह-जगह पर ‘रेव ऑफ थ्रोन्स’ के नाम से प्रस्तुतियां दी हैं। भारतीय संगीत प्रशंसकों में इनकी काफी डिमांड है। गुरुग्राम में इनको लाइव सुनना दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुनहरा मौका होगा।

डीजे मॉक्सी का छाएगा नशा

डीजे मॉक्सी में ओ नील और मैक डीएमसी की ग्रूप फरफॉर्मेंस संगीतप्रेमियों को बास हाउस जॉनर का संगीत सुनने का मौका देगा। अपनी पहचान को हैट से दर्शाने वाले वेस्टर्न संगीत जगत के ये दिग्गज लोगों को अपनी धुनों पर झुमाने के लिए शहर पहुंचेंगे।

शॉपिंग और खानपान का तड़का

सनबर्न ग्लोबल के केवल म्यूजिक ही नहीं मौज-मस्ती के लिए भी परफेक्ट जगह है। अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज का भी आयोजन किया जाता है। खानपान के लिए इंडियन से लेकर वेस्टर्न फूड स्टॉल्स व फ्ली मार्केट लगाया जाएगा जिससे संगीत के साथ-साथ लोग हर तरह की मस्ती कर सकें।

कब मनाया जाएगा

6-7 अक्टूबर

कहां

लेजर वैली ग्राउंड, गुरूग्राम 

Back to top button