सड़क हादसे में भारतीय डॉक्टर को मारने वाले आरोपी को मिली सजा

आरोपी की सजा को कोर्ट ने 16 महीने की बजाए 10 महीने कर दिया है। वह फिलहाल सजा भुगत रहा है और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को 23 महीनों तक के लिए अयोग्य कर दिया गया है। 30 साल की सिंहोटा एक डॉक्टर थीं जो गायज एंड सेंट थॉमस नेशनल हेल्थ सर्विस ट्रस्ट में काम करती थीं। वह दक्षिण लंदन के डलविच के फुटपाथ पर चल रही थीं तभी फिट्जगेराल्ड, एक विश्वविद्यालय छात्र ने उन्हें बिर्कबेक हिल जंक्शन पर टक्कर मार दी।
जसजोत को अस्पताल लेकर जया गया जहां उन्होंने 26 जनवरी को सिर में लगी चोट के कारण दम तोड़ दिया। उनकी बहन नेहा संतासलो ने एक बयान में कहा, ‘इससे जसजोत वापस नहीं आएगी लेकिन आज की सजा से हम अपनी बहन, उसकी जिंदगी और उसने जो हासिल किया उसपर फोकस कर सकते हैं। इस सजा से पता चलता है कि विंडस्क्रीन को साफ करना कितना महत्वपूर्ण होता है। खासतौर से सर्दी के मौसम में।’





