सचिव विशाल शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा-कि परवेज अहमद को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के डायरेक्टर पद से हटा दिया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर बैंक के अध्यक्ष परवेज अहमद नेंग्रू को बैंक के चेयरमैन पद से हटा दिया। वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव विशाल शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परवेज अहमद को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के डायरेक्टर पद से हटा दिया है और इसी के चलते वह अब बैंक के चेयरमैन व बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी नहीं रहे। परवेज अहमद को चेयरमैन पद से हटाने के कुछ ही घंटे बाद जेके बैंक के श्रीनगर स्थित मुख्यालय में विजिलेंस आग्रेनाइजेशन कश्मीर की छापेमारी ने सनसनी फैला दी है।

जेके बैंक के श्रीनगर स्थित मुख्यालय में की गर्इ इस छापेमारी के दौरान बैंक के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया गया है। न तो किसी को बैंक में आने की अनुमति दी जा रही है आैर न ही बैंक से कोर्इ अधिकारी व कर्मचारी कार्रवार्इ पूरी होने तक बाहर जा सकता है।

इसके साथ ही सरकार ने आरके छिब्बर को जम्मू कश्मीर बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स का डायरेक्टर मनोनीत किया है। ऐसी पूरी संभावना है कि उन्हें ही बैंक का अंतरिम चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया जाएगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार में परवेज अहमद को बैंक के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था।

बैंक के सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस आग्रेनाइजेशन कश्मीर की टीम ने बैंक में प्रवेश करते हुए फाइनेंस विभाग की फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया और उनकी जांच शुरू कर दी है। बैंक के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। जांच अभी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस आग्रेनाइजेशन कश्मीर को बैंक में बड़े स्तर पर धांधली होने का अंदेशा है। शायद यही वजह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई को अंदाज देने से पहले सरकार ने चेयरमैन परवेज अहमद को पद से हटाया और उसके बाद धांधली से संबंधित सबूत जुटाने के लिए यह छापामारी की गई है।

Back to top button