सऊदी से डेढ़ साल बाद पति लौटा घर तो पत्नी की गोद में था 1 माह का बच्चा, पूछा कारण तो पिता हुआ गिरफ्तार

up के गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति जब डेढ़ साल बाद साउदी अरब से घर लौटा तो उसकी पत्नी की गोद में एक महीने का बच्चा था। एक दिसम्बर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उस दुधमुंहे बच्चे की हुई मौत हो गई। इस मामले में बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

पुलिस ने खुलासा किया कि दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटककर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। चौंकाने वाले इस मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उसके शौहर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

वारदात की कड़ियां करनैलगंज और उमरी बेगमगंज दोनों थाना क्षेत्रों से जुड़ी हैं। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल बाद अपने घर लौटे एक शख्स ने पत्नी की गोद में एक माह का बच्चा देखकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में जानकारी मिली कि भाई ने बहाने से बुलाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद बच्चे का जन्म हुआ। पति ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर आरोपित भाई के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: 7 फेरे बाद दुल्हे के साथ हुई ऐसी घटना की उड़ गए होश, दुल्हन को ले गया अस्तपाल तो…

गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने उमरी थाना क्षेत्र में ब्याही अपनी शादीशुदा बहन को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने भाई की हैवानियत से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को तलाश करना प्रारंभ कर दिया है।  निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि पीड़ित युवती का पति सऊदी अरब में काम करता है। डेढ़ साल बाद जब वह बुधवार को घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी की गोद में 1 माह का बच्चा था। उसने बच्चे के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने आपबीती सुनाई। 27 वर्षीय पीड़िता करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसका भाई घर में ही रहकर काम करता है। 

पीड़िता के अनुसार करीब 10 माह पूर्व  भाई उसके गांव आया। फिर बहन को  बहाने से करनैलगंज लेकर चला गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने लोक लाज की वजह से किसी से घटना के बारे में नहीं बताया। नौ माह बाद जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो लोगों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पति को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।  

Back to top button