संसद पहुंचे क्रिकेटर युवराज पीएम मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने के लिए

क्रिकेटर युवराज सिंह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने संसद पहुंचे हैं। युवराज अपनी मां के साथ नरेंद्र मोदी को कार्ड देने गए हैं। बता दें कि इसी 30 को युवराज और उनकी मंगेतर हेजल कीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी। कैंसर से उबरने के बाद अब युवराज बॉलीवुड एक्सट्रेस हेजेल कीच से शादी करने जा रहे हैं। युवराज और हेजल की शादी के कार्ड के मुताबिक मेहंदी की रस्म 29 नवंबर को शाम 6 बजे चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में होगी। कार्ड में एक जगह मां शबनम और पिता योगराज सिंह का नाम लिखा है। जबकि भाई जोरावर का नाम दो जगह इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़े-युवराज सिंह दो बार करेंगे शादी
युवराज की शादी का कार्ड बड़े ही दिलचस्प अंदाज में डिजाइन किया गया है। उनकी शादी के कार्ड को कार्टून और इलस्ट्रेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। साथ ही उनकी शादी को एक थीम भी दिया गया है। क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी का थीम है ‘युवराज-हेजल प्रीमियर लीग’।





