संभल में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के संभल में 17 जुलाई को दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे अपराधी शकील को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर में मार गिराया. शकील दो अन्य अपराधियों के साथ दो पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करके फरार हो गया था.
संभल में पुलिस ने एनकाउंटर कर उन तीन में से एक और बदमाश को मार दिया जो कैदियों की वैन पर हमले के बाद भाग गए थे. उस घटना में पुलिस के दो जवानों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तीन बदमाश फरार थे. इनमें से कमल के बाद अब शकील को ढेर कर दिया गया है, तीसरा धर्मपाल अभी फरार है.
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने एसपी संभल यमुना प्रसाद पर भी गोलियां चलाईं लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई. एसओजी के दो जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
इस मामले में तीन बदमाश फरार थे. इनमें से कमल के बाद अब शकील को ढेर कर दिया गया है, तीसरा धर्मपाल अभी फरार है. बदमाशों ने एसपी संभल यमुना प्रसाद पर भी गोलियां चलाईं लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई. एसओजी के दो जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





