कांग्रेस के संतोष श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संतोष श्रीवास्तव आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इनकी ज्वाइनिंग के समय उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा युवा नेता नीरज सिंह, विधायक नीरज बोरा, बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। संतोष के साथ कांग्रेस के कई पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ साथ दो दर्जन से ज्यादा अलग अलग कायस्थ संगठन के महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस(महिला) की सारिका श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला’संजू’ पूर्व कांग्रेस सभासद प्रत्याशी शहर महासचिव, विभोर अवस्थी शहर महासचिव कांग्रेस कमेटी, ज्ञानेन्द्र सिंह’अंशू राजपूत’ शहर महासचिव कांग्रेस कमेटी, आलोक निगम शहर महासचिव कांग्रेस कमेटी, खुशनुर अली पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अबुल हसन हुसैनी सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : वीडियो: पंजाब में वरुण-आलिया का जलवा, हजारों फैन्स के साथ…

नीरज श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, मनीष श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विवेकानंद समता फाउन्डेशन, अनिरूद्ध कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द फाउण्डेशन, मनीष सच्चिदानंद प्रदेश महासचित विवेकानन्द फाउन्डेशन, आर. पी. सक्सेना अध्यक्ष चित्रांश कुल कल्याण समिति, अवधेश श्रीवास्तव अध्यक्ष आर. डी. एस. ओ. कायस्थ समाज समिति, उमेश सक्सेना अध्यक्ष प्रेमनगर कायस्थ समिति, ऋषभ श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष कायस्थ सभा के लोग भाजपा में शामिल हुये।

इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में वह मोदी जी का सपना – राष्ट्रहित व समाज में बैठे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समस्त सुविधायें उपलब्ध हो इस मुहिम से प्रभावित होकर भाजपा में आये। “सबका साथ सबका विकास” के सपने को साकार करने की दिशा में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूँ। मोदी जी ने जो कार्य साठ महीने में कर दिया वह कांग्रेस साठ साल में भी नहीं कर पाई।

Back to top button