संतरे से होने वाले इन अद्भुत फायदों को जानकर चौंक जायेंगे आप

आपने आज तक स्कीन की खूबसूरती  स्वास्थ्य बनाएं रखने के लिए लोगों को संतरा खाते देखा  सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ संतरा ही नहीं इसके बीज भी कई लिहाज से बहुत ज्यादा लाभकारी होते हैं. सुनकर दंग हो रही होगी कि भला बीज क्या कार्य आएंगे. तो आपको बता दें, संतरे के बीज आपकी खूबसूरती निखारने से लेकर आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी कई सम्साएं भी हल कर सकते हैं. आइए जानते हैं आखिर कैसे.

हेयर केयर- 

अगर आप अपने रूखे बेजान बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश अब पूरी हो चुकी है. जी हां संतरे के बीज से निकले वाले तेल को बालों के उत्पादों के लिए एक अच्छा कंडीशनर माना जाता है. संतरे के बीज में पाया जाने वाला विटामिन सी  बायो-फ्लेवनॉयड आपकी स्कैल्प में रक्त के प्रवाह को तेज करता है, जिसके कारण बाल हेल्दी  मजबूत होते हैं. इसके अतिरिक्त संतरे के बीज में पाया जाने वाला फोलिक एसिड बालों की ग्रोथ  जड़ों को मजबूत बनाने का भी कार्य करता है.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में ये टिप्स आपके शरीर को बना देंगे स्लिम और सेक्सी, जानिए…

ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में मदद-

संतरे के बीज ब्लड प्रेशर के लेवल को मेंटेन करने का कार्य भी करते हैं. विटामिन बी6 से रिच होते हैं. मैग्नीशियम कंटेंट होने के चलते यह ब्लड प्रेशर के लेवल को मैनेज करते हैं.

घर से दुर्गंध मिटाने में भी असरदार- 

अगर किसी वजह से आपके घर में बदबू आ रही है तो तुरंत उससे छुटकारा पाने के लिए संतरे के बीज से बने  एसेंशियल तेल को एक बाल्टी में भी डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका घर मनमोहक खुशबू से महक उठेगा.

एसेंशियल तेल की तरह करें इस्तेमाल-

संतरे के बीजों से निकलने वाला एसेंशियल तेल पानी, केक  कई तरह के  फूड को फ्लेवर देने का कार्य करता है.

एंटीऑक्सीडेंट संतरे के बीज-

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते यह इम्यु्निटी को इम्प्रूव करते हैं. इसमें उपस्थित विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है.

Back to top button