संघ कार्यवाह और परिजनों के साथ थाने में की मारपीट, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट थाने के पुलिस स्टाफ की हरकत ने गुरुवार रात बड़ा बवाल मचा हुआ है अपने ही बेटे संग मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव नगर शाखा संघ कार्यवाह और परिजनों पर पुलिस टीम ने मारपीट कर लाठियां बरसा दीं और पिस्टल तक तान दी।
ये भी पढ़ें :-शोध एवं नवाचार को अब एकेटीयू और एनबीआरआई मिलकर देंगे बढ़ावा
आपको बता दें मारपीट के दौरान संघ कार्यवाह का दांत टूट गया। एस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने थाने का घेरावकर जमकर हंगामा काटा और पुलिस विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान खुद को बचाने के लिए इंस्पेक्टर के केबिन में बंद हुई पुलिस टीम को बाहर खींचने के लिए केबिन का दरवाजा तक उखड़ा दिया। हंगामे का पता चलते ही भाजपा विधायकों व एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने हंगामा शांत कराया।
ये भी पढ़ें :-सपा—बसपा गठबंधन की जीत के लिए माहौल तैयार करें कार्यकर्ता : अखिलेश
जानकारी के मुताबिक कोतवाली के मानिक चौक निवासी संघ कार्यवाह श्याम सुंदर गुप्ता का बेटा गौरव अपने मोहल्ले के ही दोस्त आशू पुत्र अनिल के साथ रात करीब ९ बजे किसी काम से स्कूटी फूल चौराहा शिब्बो कचौड़ी वाले की दुकान के पास गया था। जहां एक ढकेल वाले से स्कूटी टकराने के विवाद पर ढकेल संचालक व उसके समर्थकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान गौरव की जंजीर लूट ली। इसी बीच सूचना पर आई सासनी गेट पुलिस गौरव, आशू व ढकेल वाले को पकडक़र थाने ले गई। इस सूचना पर श्याम सुंदर अपने दूसरे बेटे पारस, राहुल संग थाने पहुंच गए।





