संगीता बिजलानी से तलाक के बाद ज्वाला से जुड़ा था अजहरुद्दीन का नाम, फिक्सिंग ने किया सब बर्बाद

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्म्द अजहरुद्दीन आज 56 साल के हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने वाले अजहरुद्दीन एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ दिलचस्प किस्म के इंसान भी हैं। अजहरुद्दीन की जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव से भरी है।
साल 1996 में मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता साल 2010 में खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। संगीता बिजलानी से अलग होने के बाद अजहरुद्दीन और ज्वाला गुट्टा के बीच नजदीकियों की खबरें रहीं, हालांकि दोनों ने इस तरह की बातों को अफवाह बताया था।
2000 मैच फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद बीसीसीआई ने अजहरुद्दीन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। अजहर ने इस फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में अपील की और 2012 में फैसला उनके पक्ष में सुनाया गया।
हालांकि कोर्ट के फैसले के बावजूद, बीसीसीआई ने अजहर पर बीसीसीआई या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के किसी पद पर रहने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके घटना के काफी समय बाद अजहरुद्दी ने राजनीति में कदम रखा।
19 फरवरी, 2009 को अजहरुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से उन्होंने जीत हासिल की। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बाद अजहरुद्दीन ने भी टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। अजहर ने कहा कि अगर बीसीसीआई उन्हें इसकी पेशकश करती है तो वह भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़ना चाहेंगे।





