‘ट्रेनिंग के लिए’ कश्मीर और केरल गए थे ईस्टर बम धमाकों के हमलावर: श्रीलंका के सेना प्रमुख

श्रीलंकाई सेना के प्रमुख का कहना है कि ईस्टर संडे पर खुद को बम से उड़ाने वाले कुछ आत्मघाती हमलावर ‘कुछ खास तरह के प्रशिक्षण’ या अन्य विदेशी संगठनों से ‘कुछ संबंध मजबूत करने के लिए’ कश्मीर और केरल गए थे. यह पहली बार है जब किसी शीर्ष श्रीलंकाई सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने भारत का दौरा किया था. गौरतलब है कि भारत ने हमले से पहले कोलंबो के साथ खुफिया जानकारियां साझा की थीं.
एक महिला सहित नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को तीन चर्च और तीन आलीशान होटलों में भीषण विस्फोट किए थे जिसमें 253 लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे.
नवाज शरीफ की स्थायी जमानत अर्जी को, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
‘बीबीसी’ के साथ एक इंटरव्यू में, सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने क्षेत्र और विदेश में संदिग्धों के आवागमन के बारे में कुछ जानकारियां साझा कीं. उन्होंने कहा, ‘वे (संदिग्ध) भारत गये थे, वे कश्मीर, बैंगलुरु गए थे, वे केरल गए थे. हमारे पास यह जानकारी उपलब्ध हुई है.’





