शेयर बाजार में नजर आई रिकवरी, सेंसेक्स 212 अंक ऊपर

 गुरुवार को 572 अंक गिरकर बंद हुए भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन रिकवरी नजर आई है। सुबह 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुले बाजार में खबर लिखे जाने तक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 35522 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 10639 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.12 फीसद और स्मॉलकैप 0.34 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 572 अंक टूटकर 35,312 पर और निफ्टी 190 अंक लुढ़ककर 10,592 पर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: निफ्टी ऑटो 0.52 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.31 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.38 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 1.26 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.15 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.46 फीसद की तेजी और रियालिटी 0.48 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजार का हाल: दिन के 9 बजकर 30 मिनट पर जापान का निक्केई 0.44 फीसद की तेजी के साथ 21595 पर, चीन का शांघाई 0.08 फीसद की तेजी के साथ 2607 पर, हैंगेसेंग 0.24 फीसद की तेजी के साथ 26219 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.18 फीसद की तेजी के साथ 2072 पर कारोबार कर रहा है।

Back to top button