शेयर बाजार में नजर आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट नजर आई है। सुबह 100 अंकों की तेजी के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 115 अंकों की कमजोरी के साथ के साथ 35,619 के स्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 42 अंकों की कमजोरी के साथ 10,711 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 23 हरे और 27 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.10 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.07 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

दिन के 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 5.78 अंकों की गिरावट के साथ 35,736 पर और निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 10,738 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी-50 की बात करें तो 19 हरे और 31 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.35 फीसद और स्मॉलकैप 0.37 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

गौरतलब है कि शुक्रवार का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 689 अंकों की गिरावट के साथ 35,742 पर और निफ्टी 197 अंकों की गिरावट के साथ 10,754 के स्तर पर बंद हुआ था।

समंदर की गहराई बढ़ाकर अब शुरू होगा ये बड़ा काम: नीति आयोग

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो 0.87 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.42 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी एफएमसीजी 0.31 फीसद की तेजी के साथ, निफ्टी आईटी 0.41 फीसद की तेजी के साथ, निफ्टी मेटल 0.75 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फार्मा 0.26 फीसद की तेजी के साथ और निफ्टी रियालिटी 0.71 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजार का हाल

आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने मिली-जुली शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 1.11 फीसद की गिरावट के साथ 20166 पर, चीन का शांघाई 0.11 फीसद की तेजी के साथ 2519 पर, हैंगसेंग 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 25576 पर और ताइवान की कॉस्पी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 2056 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 1.81 फीसद की गिरावट के साथ 22445 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 2.06 फीसद की गिरावट के साथ 2416 पर और नैस्डैक 2.99 फीसद की गिरावट के साथ 6333 पर बंद हुआ था।

 

Back to top button