शेयर बाजार के लिए निराशाजनक साबित हुआ यह हफ्ता, जानिए 7 दिनों के आकड़ें

देश के शेयर बाजार के लिए यह कारोबारी हफ्ता बेहद निराशाजनक रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस कारोबारी हफ्ते में देश के बाजार में उछाल न के बराबर ही आया और गिरावट काफी ज्यादा देखी गई. आइये हम आपको बताते है शेयर बाजार के इस सप्ताह के आकड़ें 
सोमवार
सेंसेक्स- 0.90 फीसदी यानी 317.72 अंकों की बढ़त के साथ 35,774.88 अंकों पर पंहुचा
निफ्टी- 0.76 फीसदी मतलब 81.20 अंकों की बढ़त के साथ 10,763.40 पर पंहुचा
मंगलवार
सेंसेक्स- 0.84 फीसदी यानी 300.37 अंकों के नुकसान के साथ 35,474.51 अंको पर पंहुचा
निफ्टी- 1.00 फीसदी यानी 107.20 अंकों की बढ़त के साथ 10,656.20 पर हुआ बंद
बुधवार
सेंसेक्स – 274.71 अंक (0.77 फीसदी) की गिरावट, 35,199.80 पर पहुंचा
निफ्टी- 56.15 अंक (0.53 फीसदी) की गिरावट, 10,600.05 पर पहुंचा
गुरुवार
सेंसेक्स – 218.78 अंक ( 0.62 फीसदी) की गिरावट, 34,981.02 पर हुआ बंद
निफ्टी- 73.30 अंक (0.69 फीसदी) की गिरावट, 10,526.75 पर हुआ बंद
शुक्रवार
अगर साप्ताहिक आधार पर बात की जाये तो इस हफ्ते सेंसेक्स में 476.14 अंकों यानी 1.34 फीसदी की गिरावट आई जिससे यह 34,981.02 पर जाकर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी साप्ताहिक आधार पर 55.45 अंकों याने 1.46 फीसदी के नुकसान के साथ 10,526.75 अंकों पर पहुंच कर बंद हुआ. इसी तरह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज याने बीएसई के मिडकैप सूचकांक में भी इस हफ्ते 17.47 अंकों याने 0.78 फीसदी की गिरावट आई थी जिससे यह 14,880.34 पर बंद हुआ है तो वही इसका स्मॉलकैप सूचकांक भी 0.93 फीसदी याने 135.05 अंकों की गिरावट के साथ 14,350.83 पर जाकर बंद हुआ.





