शुरू हुआ दुनिया का पहला ई-स्पोर्ट्स होटल, एक रात का किराया इतना…

यह दुनिया का पहला ई-स्पोर्ट्स होटल आई होटल है। इसे खासतौर पर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है। ताइवान की जानी-मानी होटल चेन 168 इन ने ताओयुआन शहर में यह होटल शुरू किया है। होटल में एंट्री करते ही 12 खिलाड़ियों के लिए बनाया गया लेन सेंटर दिखाई देता है।

वर्चुअल रियलिटी के बेहतरीन अनुभव के लिए एचटीसी का सेटअप लगाया गया है। होटल में आने वाले सभी मेहमानों के लिए यह सुविधा 24X7 उपलब्ध होगी। यह पूरी तरह फ्री है। होटल के कमरों में दो गेमिंग रिग दी गई हैं। इन कमरों के दरवाजे साउंडप्रूफ बनाए गए हैं, ताकि बाकी मेहमानों को परेशानी न हो।

होटल प्रबंधन का कहना है कि ई-स्पोर्ट्स का दायरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। वीकेंड में यहां गेमर्स की खासी भीड़ जुटती है। इस होटल में सुपीरियर ट्विन रूम में एक रात ठहरने का किराया करीब 5,500 रुपए है। लॉबी के अलावा कमरों में भी गेम्स खेलने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कैप्सूल रूम लेने वालों का भी ध्यान रखा गया है। यहां 6 गेमिंग रिग दी गई हैं।

Back to top button