शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने कहा कि ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है जो अपने बाप और चाचा को भी धोखा दे दे?
बबुआ ने बाप को तो बुआ ने अपने भाइयों (बीजेपी) को धोखा दिया
शिवपाल ने कहा कि बताओ मैंने क्या-क्या नहीं किया ? पढ़ाई से लेकर क्या-क्या नहीं किया? मैंने नेताजी को कौन कहता था कि मुलायम यादव के गुंडों के सरदार हैं? एसपी में सारे लोग गुंडे हैं? शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी और मैंने मायावती को कभी बहन नहीं बनाया तो वो अखिलेश की बुआ कैसे हो सकती हैं? शिवपाल बोले अखिलेश को बबुआ भी बना दिया। बबुआ ने बाप से धोखा किया। बुआ ने अपने भाइयों (बीजेपी) को धोखा दिया है। मैंने अखिलेश के लिए क्या-क्या नहीं किया? जिसने कभी बाप को बाप नहीं समझा और मुझे चाचा नहीं समझा, ऐसे में कैसे भरोसा किया जाए?
ये भी पढ़ें :-भारत रत्न पर रामदेव का बड़ा सवाल, बोले 70 साल में किसी सन्यासी को क्यूं नहीं मिला?
अखिलेश ने मेरे साथ जो व्यवहार किया, उस कारण मैंने अलग पार्टी बनाई
इसके साथ ही शिवपाल ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी वार किया। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश ने मेरे साथ जो व्यवहार किया, उस कारण ही मैंने अलग पार्टी बनाई है।





