शिवपाल ने मचाई खलबली, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में कहा कि वह जनता की मांग पर लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद से लड़ेंगे । उन्होंने कहा नेताजी और मैंने मायावती को कभी बहन नहीं बनाया तो वो अखिलेश की बुआ कैसे हो सकती है?साथ ही उन्होंने ये भी कहा सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि बसपा ने सपा को झटका देकर तीन बार भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई
ये भी पढ़ें :-लांस नायक नजीर वानी मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित 
आपको बता दें शिवपाल ने इटावा के धनुआंखेड़ा इण्टर कालेज में गणतंत्र दिवस पर एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में लाखों लोगों के बीच हमने कहा था कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, न मंत्री पद न कुछ और, सिर्फ सम्मान चाहिए । लेकिन षड्यंत्र कर उन्हें पार्टी से अलग किया गया।
ये भी पढ़ें :-पहली कतार में बैठे नजर आये राहुल गांधी, गडकरी से की गुफ्तगू 
जानकारी के मुताबिक मैंने अखिलेश के लिए क्या-क्या नहीं किया जिसने कभी बाप को बाप नहीं समझा और मुझे चाचा नहीं समझा ऐसे में कैसे भरोसा किया जाए।  इसी कारण से मैंने अलग पार्टी बनाई। इसके साथ ही शिवपाल ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी वार किया।

Back to top button