शिखर धवन ही नहीं बल्कि इन पांच 5 क्रिकेटर्स ने भी की है शादीशुदा महिलाओं से शादी…!


दिल भी न एक आवारा और आजाद चिड़िया की तरह है। ये रहता तो हमारे शरीर के पिंजरे में है मगर जब इसकी मर्जी होती है तो ये किसी के बालों पर तो किसी की मुस्कान पर फिदा होकर उसके साथ चला जाता है। इस पर न हमारा जोर चलता है न दुनिया का। फिर हमारे पास इसकी बात मानने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता।
दिल के आगे मजबूर कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं, जिनका आवारा दिल ऐसी महिलाओं पर आया जो पहले से शादीशुदा थीं। और तो और इसी दिल के आगे मजबूर होकर इन क्रिकेटर्स ने, तमाम परेशानियों से गुजरते हुए उन महिलाओं को अपना हमसफर भी बनाया।
आज हम ऐसे ही क्रिकेटर्स से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम जो इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा की लव स्टोरी फेसबुक की एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई थी। चूँकि आयशा पहले से शादीशुदा थीं, इसलिए धवन के घर वाले इस शादी के लिए पहले राजी नहीं थे। मगर 2012 में उनके घर वाले राजी हो गए। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
शिखर से पहले आयशा ने एक ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन से शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। इनके साथ शिखर की अच्छी बॉन्डिंग है।

उन दिनों अनिल कुंबले का करियर शुरू ही हुआ था। तभी वो अपना दिल ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली चेतना को दे बैठे थे। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा। 1 जुलाई, 1999 को कुंबले ने चेतना से शादी कर ली।


जब कुंबले का चेतना पर दिल आया, उस समय चेतना पहले से शादीशुदा थीं। हालांकि वो अपने पति से खुश नहीं थीं। शादी के बाद अनिल ने चेतना और उनकी बेटी को भी अपनाया था।


मुरली विजय और निकिता की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों 2012 में आईपीएल-5 के समय एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।


निकिता इससे पहले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ थीं। जब दिनेश को इनके अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों का तलाक हो गया।


श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा भी अपने साथी क्रिकेटर की वाइफ निलांका को दिल दे बैठे थे। कुछ समय तक अफेयर चलने के बाद निलांका ने अपने हसबैंड को तलाक दे दिया और उपुल से शादी कर ली।


निलांका ने उपुल से पहले तिलकरत्ने दिलशान से शादी की थी। मगर जब दिलशान को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।
आगे देखिये पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर की वाइफ।

ये भी पढ़ें: जब IAS के इंटरव्यू में पूछा- लडकी के शरीर की कौनसी चीज हम खा सकते है? जवाब जानकर उड़ जायेंगे आपके भी होश!
2014 में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान की जर्नलिस्ट रेहम खान से शादी की थी। हालांकि रेहम, इमरान खान की दूसरी पत्नी थीं।

ये भी पढ़ें: कप्तान कोहली धोनी पर निशाना साधने वालों की उड़ायी धज्जियां, कही ये बड़ी बात…लोगों की बोलती हुई बंद
रेहम ने इमरान से पहले 1993 में साइकोलॉजिस्ट एजाज रेहमान से शादी की थी। एजाज से 2005 में उनका ब्रेकअप हो गया था। रेहम और इमरान की शादी भी एक साल तक ही चल पाई। 2015 में दोनों का तलाक हो गया।





